Maa Gomti Udgam Sthal Fulhar | माँ गोमती उद्गम स्थल फुलहर
पीलीभीत के घने जंगलों के बीच पूरनपुर के माधोटांडा से गोमती नदी निकली है। यह गोमती उद्गम स्थल तराई के रमणीय पीलीभीत टाइगर रिजर्व में स्थित है। यह स्थान पुराणों के साथ साथ ऐतिहासिक रूप से भी बेहद महत्व रखता है। आस्था में विश्वास रखने वालों के लिए यह बहुत ही अच्छी है यहाँ देवी देवता के कई सारे मंदिर हैं। यहाँ माता गोमती की एक काल्पनिक प्रतिमा भी स्थापित की गयी है। यहीं से निकली गोमती आगे जाकर विशाल धारा में परिवर्तित होकर राजधानी लखनऊ की शान बनती है। आगे जाकर यह घाघरा गंडक और सरयू के रास्ते गंगा नदी में मिल जाती है। लखनऊ की शान कहीं जाने वाली गोमती नदी के उद्गम स्थल को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाये हैं। डीएम पुलकित खरे के निर्देश पर गोमती उद्गम स्थल पर सौन्द्रीयकरण के कई काम किये गए हैं जैसे की कैंटीन , पाथवे , फाउंटेन , लाइटिंग और हट भी बनाये गए हैं। लाइटिंग के बाद दिन से अधिक रात में गो...